राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गोहाना क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ मौजूद रहीं।सहकारिता मंत्री ने कहा कि गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब सेवा और स्वच्छता एक दिन के आयोजन के बजाय हमारे व्यवहार और कार्य संस्कृति का हिस्सा बने। गीता विद्या मंदिर स्कूल में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डॉ. शर्मा ने कैरियर, नशा मुक्ति, एआई, साइबर अपराध और पर्यावरण पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि एआई से डरने की नहीं, उसे समझने और सीखने की जरूरत है, लेकिन तकनीक हमारी सहायक होनी चाहिए, सोच का विकल्प नहीं।गांव गढ़ी सराय में महिला जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. रीटा शर्मा ने महिलाओं और किशोरियों को समय-समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराने के साथ पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव है। अरविंद शर्मा ने पत्नी के साथ जींद रोड स्थित जन सेवा संस्थान के अनाथ आश्रम में भी पहुंचकर बुजुर्गों को खाना खिलाया। उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और उनका हालचाल जाना।