Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, हथियार बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या के मामले में सी.आई.ए. हांसी को जांच के दौरान एक अहम सफलता के साथ गंभीर घटनाक्रम का सामना करना पड़ा। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक आरोपी महेंद्र को वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए उसके शेखपुरा क्षेत्र के नजदीक ले जाया गया। बरामदगी के दौरान आरोपी महेंद्र ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया, पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी नहीं रुका, जिस पर आत्मरक्षा एवं आरोपी को काबू करने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्रवाई की।

आपसी मुठभेड़ में आरोपी महेंद्र के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र के कब्जे से एक देसी कट्टा .315 बोर, चार जिंदा रौंद तथा वारदात में प्रयुक्त एक खाली खोल बरामद कर कब्जे में लिया है। मामले में दूसरे आरोपी पवन को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त चौथे आरोपी गुरदीप निवासी घिराये को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। इससे पूर्व मामले में आरोपी गुरमीत पुत्र सुरजभान निवासी भैणी महाराजपुर को भी पुलिस काबू कर चुकी है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×