महाशिवरात्रि पर आत्मिक शुद्धि व शिव तत्वों से जुड़ने का विशेष अवसर : राजीव जैन
सोनीपत के निवर्तमान मेयर एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि आत्मिक शुद्धि, साधना एवं शिव तत्वों से जुड़ने...
सोनीपत के निवर्तमान मेयर एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है बल्कि आत्मिक शुद्धि, साधना एवं शिव तत्वों से जुड़ने का विशेष अवसर है।
क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित दो दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेते हुए राजीव जैन ने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा तथा सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
महाशिवरात्रि पर शिव तत्वों को आत्मसात करने, नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का सबसे उत्तम अवसर माना जाता है।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सेक्टर-15 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में बधाई देते हुए बाबा शिव के चरणों में स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पण से ही हमारे जीवन का कल्याण होगा।
उन्होंने सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड में आयोजित भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया।

