भगवान विश्वकर्मा ने दिया दुनिया को शिल्प कला का संदेश : ओमप्रकाश यादव
नारनौल में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा मंदिर, पुल बाजार, नारनौल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन, पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. पूर्ण प्रभा ने की। इस अवसर पर जांगड़ा समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें हनुमान प्रसाद जांगड़ा, डॉ. आर.के. जांगड़ा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
विधायक आेम प्रकाश यादव ने कहा कि टेक्निकल साइंस के आविष्कारक भगवान विश्वकर्मा द्वारा देश और दुनिया को शिल्प कला का संदेश दिया गया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा छात्रावास सामुदायिक भवन हेतु जमीन आवंटन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आश्वासन दिया गया।
जांगड़ा समाज ने सामाजिक बुराइयों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, और नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 21 प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान जांगड़ा समाज ने एक राज्यसभा सीट जांगड़ा समाज को आवंटित करने की मांग की। इसके अलावा, भगवान विश्वकर्मा छात्रावास और सामुदायिक भवन हेतु भूमि आवंटन की भी मांग की गई। विधायक ओमप्रकाश यादव ने समाज के विकास और शिक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें सम्मानित किया गया।

