Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दादरी में हर्षोल्लास से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Lord Parshuram दादरी शहर के श्री ब्राह्मण भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नूतन ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में सुनील सतपाल सांगवान मुख्य अतिथि तथा धर्मबीर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lord Parshuram दादरी शहर के श्री ब्राह्मण भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नूतन ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में सुनील सतपाल सांगवान मुख्य अतिथि तथा धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Lord Parshuram कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण भवन परिसर में विधिवत यज्ञ-हवन के साथ किया गया। प्रधान प्रधान शशिकांत भारद्वाज द्वारा विधायक सुनील सांगवान व मोहित चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए कठिन तपस्या से ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करें।

Advertisement

मोहित चौधरी ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था, उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, हरीश बीजना, धर्मवीर वशिष्ठ, सज्जन शर्मा, आरके शर्मा, देवकीनंदन भारद्वाज, नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी, महावीर कौशिक, सतबीर गौड़, ओमकार शर्मा, डा. रविंद्र वशिष्ठ, सूबेदार दिलबाग सिंह, राजकुमार वशिष्ठ, राजेश नागवान, पार्षद मनोज वर्मा, नरेंद्र दहिया, सतबीर चौहान, सुधीर स्वामी, विनोद सिंहमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisement
×