Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

साहित्यकार डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल को घर जाकर किया सम्मानित

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने साहित्यकारों को घर-घर जाकर सम्मानित करने की नयी पहल शुरू की है। इसी कड़ी में सोनीपत के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल को ‘विशेष हिन्दी सेवी सम्मान-2021’ से उनके निवास पर जाकर सम्मानित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल को सम्मानित करते अकादमी के कार्यकारी उप-चेयरमैन डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री और अन्य। -हप्र
Advertisement

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने साहित्यकारों को घर-घर जाकर सम्मानित करने की नयी पहल शुरू की है। इसी कड़ी में सोनीपत के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल को ‘विशेष हिन्दी सेवी सम्मान-2021’ से उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। डॉ. खंडेलवाल स्वास्थ्य कारणों से गत 23 जुलाई को सूर्य कवि दादा लखमीचंद की 123वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय साहित्यकार सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। इस समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाबी, हिंदी, हरियाणवी, संस्कृत और उर्दू के 80 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया था। स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित रहे साहित्यकारों को अकादमी ने घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में मंगलवार को अकादमी के कार्यकारी उप-चेयरमैन डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री और सदस्य सचिव मनजीत सिंह ने सोनीपत स्थित उनके निवास पर जाकर उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप 1 लाख की मानदेय राशि पहले ही उनके खाते में भेजी जा चुकी है। इस मौके पर साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. पूर्णमल गौड भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
×