Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक के गांव भालौठ में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या

आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव भालौठ में शराब कारोबारी की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव भालौठ निवासी विकास उर्फ नारद जोकि शराब का काम करता है शाम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मृतक विकास की फाइल फोटो। -निस
Advertisement

आईएमटी थाना के अंतर्गत गांव भालौठ में शराब कारोबारी की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव भालौठ निवासी विकास उर्फ नारद जोकि शराब का काम करता है शाम को अपनी गाडी लेकर गांव में किसी काम से जा रहा था तभी अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और विकास पर फायरिंग शुरू कर दी। गंभीर हालत में विकास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाल ही में गांव में स्थित शराब ठेके पर फायरिंग भी की थी और चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी इस शराब ठेके को लेने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×