Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक में करंट लगने से लाइनमैन की गयी जान

जिले के गांव करौथा-बालंद के पास बिजली की तार ठीक करते हुए अचानक करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया।  मृतक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

जिले के गांव करौथा-बालंद के पास बिजली की तार ठीक करते हुए अचानक करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया।  मृतक की पहचान गांव बढ छप्पर जिला हांसी निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही नरेन्द्र बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नियुक्त हुआ था और वह रोहतक जिले में कार्यरत था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नरेन्द्र करौथा बालंद के पास बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए गया था और अचानक से नरेन्द्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
×