Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बंगाल व असम की तरह सोनीपत में भी खिलेगा कमल : राजीव जैन

- भाजपा के मेयर प्रत्याशी का दावा, नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को करेंगे शून्य पर आउट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को फूल माला पहनाकर स्वागत करती बुर्जुग महिला।-हप्र
Advertisement

सोनीपत में भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने कहा कि बंगाल, असम व पुडुचेरी की तरह सोनीपत नगर निगम में भी जनता के आशीर्वाद से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत से सोनीपत में जश्न का माहौल है। मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान दो दर्जन सभाओं को संबोधित किया।

बंगाल व असम की मातृशक्ति ने दिया विपक्ष को जवाब: जैन

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लटकाया था, बंगाल की मातृशक्ति ने उसका जवाब दे दिया है। अब आगामी 10 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव में सोनीपत की महिलाएं भी विपक्ष को जवाब देंगी।

Advertisement

इस दौरान राजीव जैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 4 मई को सोनीपत में आयोजित चुनावी सभाओं की सफलता पर निगम क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सोनीपत में 20 जगहों पर आयोजित सभाओं में शामिल होकर उनका मनोबल बढ़ाया है।

Advertisement

शहरवासियों से मुलाकात कर चुनावी मुद्दों पर की चर्चा

भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने वार्ड-3 के आदर्श कुंज पार्क, सेक्टर-14 में जनसंपर्क अभियान के तहत शहरवासियों से मुलाकात कर चुनाव से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र मदान और स्वयं की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के साथ वार्ड-15 के अंतर्गत सारंग रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में सभा को संबोधित किया।

होली चाइल्ड स्कूल केअलावा मुरथल विश्वविद्यालय में जनसंवाद अभियान के अंतर्गत प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने छोटूराम कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, मुरथल अड्डा, वाल्मीकि बस्ती सुभाष नगर, धानक बस्ती आर्य नगर रोहतक रोड, विशाल नगर, प्रेम नगर ककरोई रोड, दहिया कॉलोनी, मोहन नगर आदि जगहों पर आयोजित सभाओं के दौरान सोनीपत की जनता से आशीर्वाद मांगा।

BengalNew Leadership : बंगाल में ममता बनर्जी को पटखनी देने वाले सुवेंदु अधिकारी का पलड़ा भारी, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement
×