Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जीवन और मृत्यु अटल सत्य : सांसद राजकुमार चाहर

हरजीत डागर की चाची के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल के गांव मंडकौला में हरजीत डागर की चाची के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर। साथ हैं प्रमुख समाजसेवी सुभाष चौधरी व अन्य। -हप्र
Advertisement
पलवल में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि जीवन और मृत्यु अटल सत्य है। एक दिन हम सभी को इस सांसारिक मोहमाया के जीवन को छोड़कर जाना ही है, लेकिन मनुष्य जीवन के अच्छे कर्म सदा अटल रहते हैं। व्यक्ति की अच्छाई व सामाजिक जीवन में किए गए समाजहित के कार्य अमर हो जाते हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी वह कार्य याद किए जाते हैं।

हरजीत डागर की स्व. चाची भी ऐसी ही सरल स्वभाव व बहुआयामी प्रतिभा की धनी एक महान आत्मा थी, जो हमेशा समाज व परिवार को जोडकर चलतीं थी। इसी का परिणाम है कि आज उनके निधन के उपरांत विभिन्न देश-प्रदेश की विभिन्न बड़ी राजनैतिक हस्तियों के अलावा इलाके के हजारों की संख्या में लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे हैं। सांसद चाहर मार्केट कमेटी हथीन के चेयरमैन हरजीत डागर के मंडकौला गांव स्थित निवास पर उनकी चाची के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।

Advertisement

इस अवसर पर जिला परिषद फरीदाबाद के डिप्टी चेयरमैन धर्म चौधरी, जिले के प्रमुख समाजसेवी सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक नयनपाल रावत के अलावा काफी संख्या में इलाके के प्रमुख लोग मुख्यरूप से मौजूद थे। वहीं इससे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व पूर्व विधायक प्रवीण डागर तथा पूर्व विधायक रामजीलाल डागर ने भी चेयरमैन हरजीत डागर के निवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

भाजपा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बढाने का आह्वान करते हुए देश-प्रदेश के विकास में अपना सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की।

Advertisement
×