जज के विरोध में वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड
एक जज की कार्यप्रणाली के विरोध में वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया और धरना दिया और सरकार से जज के तुरंत ट्रांसफर की मांग उठाई है। बार प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा ने कहा कि दादरी कोर्ट के जज द्वारा वकीलों को...
Advertisement
एक जज की कार्यप्रणाली के विरोध में वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया और धरना दिया और सरकार से जज के तुरंत ट्रांसफर की मांग उठाई है। बार प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा ने कहा कि दादरी कोर्ट के जज द्वारा वकीलों को बेवजह परेशान किया जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जज को तुरंत ट्रांसफर करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी तो दो दिन बाद पूरे प्रदेश में वकील वर्क सस्पेंड करेंगे और उनकी मांगें पूरी होने तक डटे रहेंगे। इस अवसर पर मंदीप फौगाट, राकेश, योगेश, आनंद बिजारणियां, प्रवीण श्योराण अनिल फौगाट, संदीप जांगड़ा, बलवान श्योराण, संजीव तक्षक संजीव सरोहा उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement
×

