भिवानी बार की समस्याओं को लेकर मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व मंत्री किरण चौधरी से मिले वकील
जिला बार एसोसिएशन भिवानी के नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से उनके निवास...
जिला बार एसोसिएशन भिवानी के नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों नेताओं को बार अध्यक्ष के रूप में युधिष्ठिर वत्स का परिचय कराया और विधिक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बार अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स ने भिवानी बार एसोसिएशन और स्थानीय अधिवक्ताओं के सामने आ रही मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिवक्ताओं के चैंबरों से जुड़ी जरूरतों, बार परिसर में सुविधाओं के विस्तार तथा वकीलों के कल्याण से संबंधित योजनाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की।
अधिवक्ताओं की मांगों पर सहयोग का आश्वासन
मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने नवनियुक्त बार अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को सुना तथा कहा कि भिवानी बार एसोसिएशन की जायज मांगों और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए सरकार एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
मुलाकात के बाद बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष युधिष्ठिर वत्स एडवोकेट ने कहा कि उन्होंने मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व सांसद किरण चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बार की समस्याओं और अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उनके समक्ष रखा है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव सचिन सिंगला एडवोकेट, बी. बी. जैन एडवोकेट, राम प्रताप शर्मा एडवोकेट, हरि सिंह सांगवान एडवोकेट, अमर सिंह एडवोकेट, राजेश तंवर एडवोकेट, महेश भारद्वाज एडवोकेट, कांति कौशिक एडवोकेट, नीरज भारद्वाज एडवोकेट और प्रवीण अत्री एडवोकेट सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मौजूद रहे।

