Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए वकील गिरफ्तार

एक लाख रुपए बरामद, पटवारी के खिलाफ भी केस दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
तहसील कार्यालय बवानीखेड़ा में आज विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई भिवानी विजिलेंस के इंस्पेक्टर जगजीत के नेतृत्व में जिला मत्स्य अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह की निगरानी में की गई। विजिलेंस ने इस मामले में एक पटवारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। इस बारे में विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सिवाड़ा में रिश्तेदारी मेंं रहने वाले प्रवीन ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि खेवट तकसीम कराने की एवज में नरेंद्र पटवारी द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

Advertisement

आरोप है कि पटवारी ने यह रकम वकील के माध्यम से मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए वकील को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

Advertisement

विजिलेंस विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसील कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×