प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : राव नरेंद्र
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- सरकार अपराध रोकने में हुई विफल
haryana perdesh congress president rav narinder : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को अटेली में पूर्व प्रधान महेंद्र राताँ के कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार संगठित अपराध तेजी से बढ़ रहा है, हाल ही में पुलिस द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से साबित होता है कि प्रदेश में अपराध का जाल कितना व्यापक हो चुका है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में न केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं।
हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जाँच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने बताया कि 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर नव युवक मंडल पटिकरा द्वारा गाव पटिकरा में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर दलीप चेयरमैन, महेंद्र प्रधान राताँ, सुमेर प्रधान बिहाली, कमलेश चेयरमैन, ओपी यादव, प्रो राजबीर, कृष्ण राव, सुनीता वर्मा, अजीत यादव प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच, बलवंत मोहनपुर सहित अन्य मौजूद रहे।

