Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्पीड ब्रेकर न होना प्रशासन की घोर लापरवाही : आजाद सेना

भीम स्टेडियम व ओकवुड स्कूल के सामने हादसों की आशंका, बैठक में जताया रोष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बैठक को संबोधित करते हुए आजाद सेना के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा।-हप्र
Advertisement

आजाद सेना के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि भीम स्टेडियम के सेक्टर-13 की ओर स्थित गेट, सेक्टर-13 आउटर रिंग रोड तथा ओकवुड स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर न होना प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। वे आज स्थानीय कोर्ट कार्यालय में आयोजित आजाद सेना की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों खिलाड़ी अभ्यास के लिए भीम स्टेडियम आते-जाते हैं, वहीं ओकवुड स्कूल में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चे भी इसी सड़क से गुजरते हैं। इसके बावजूद अब तक यहां किसी प्रकार के स्पीड ब्रेकर या अन्य सुरक्षा इंतजाम न किया जाना बेहद चिंताजनक है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सेक्टर-13 के मोड़ से भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के कारण ये वाहन इसी मार्ग से दिल्ली, महम व अन्य क्षेत्रों की ओर जाते हैं। तेज गति से गुजरते ये वाहन आम नागरिकों, बच्चों और खिलाड़ियों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।

Advertisement

आजाद सेना के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों की होगी। संगठन ने मांग की कि भीम स्टेडियम के सेक्टर-13 की ओर स्थित गेट, सेक्टर-13 आउटर रिंग रोड और ओकवुड स्कूल के सामने तुरंत प्रभाव से स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं तथा चेतावनी संकेतक भी स्थापित किए जाएं।

बैठक के अंत में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आजाद सेना जनहित में कड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।


Advertisement
×