Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर कुलदीप बिश्नोई ले सकते हैं बड़ा निर्णय

3 जून को है पूर्व सीएम की पुण्यतिथि, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के बयान के बाद बिश्नोई परिवार महसूस कर रहा आहत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई। फाइल
Advertisement
भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के संबंध में दिए विवादित बयान और इसके बाद उनके पुत्र पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई की ओर से जवाबी हमले से भाजपा और बिश्नोई परिवार के बीच दूरी बढ़ती दिख रही हैं। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। बिश्नोई ने बयान दिया था कि पार्टी के अध्यक्ष अपने बयानों से बाज आएं नहीं तो वे बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है की कुलदीप बिश्नोई के पास 3 विकल्प हैं। पहला यह कि वे भाजपा में ही रहें और संघर्ष करते हुए सम्मान की लड़ाई लड़ें, लेकिन कार्यकर्ताओं का बढ़ता दबाव और भावनात्मक माहौल इस राह को आसान नहीं रहने दे रहा। दूसरा विकल्प है कि वे कांग्रेस में वापसी करें, लेकिन हरियाणा कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मजबूत प्रभाव देखते हुए वहां कुलदीप बिश्नोई के लिए स्वतंत्र राजनीतिक स्थान सीमित माना जा रहा है।

Advertisement

तीसरा और सबसे चर्चित विकल्प है कि वे संघर्ष की राह चुनकर फिर से अपनी अलग राजनीतिक ताकत खड़ी करें। ऐसे में माना जा रहा है कि चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर 3 जून को कार्यकर्ताओं से सलाह करने के बाद कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर अपने क्षेत्रीय दल का गठन करने का बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कुलदीप बिश्नोई इस समय विदेश में हैं और वे अगले सप्ताह भारत वापस आएंगे। माना जा रहा है कि अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद 3 जून को चौ. भजनलाल की पुण्यतिथि पर वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
×