Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने परिवार सहित मनाई होली, लोगों को दी शुभकामनाएं

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई के साथ आदमपुर स्थित अपने आवास के सामने क्षेत्रवासियों के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: आदमपुर में होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई।-हप्र
Advertisement
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई और पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई के साथ आदमपुर स्थित अपने आवास के सामने क्षेत्रवासियों के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनकी राजनीति संघर्ष, स्वाभिमान और जनता के अधिकारों की लड़ाई से बनी है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के अधूरे सपनों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले 50 से अधिक वर्षों से यह परंपरा रही है कि होली के अवसर पर वे और उनका परिवार आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। इस बार भी उसी परंपरा को निभाते हुए वे आदमपुर आए हैं।

Advertisement

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी लोगों ने जो प्रेम, स्नेह और अपनापन दिया है, उसने उन्हें भावुक कर दिया। यह केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि आदमपुर की जनता के साथ दशकों से बने अटूट रिश्ते का उत्सव है।

उन्होंने आदमपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा और राजस्थान से आए सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके नाती-पोतों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Advertisement
×