Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कृष्ण लाल पंवार ने लोक संपर्क समिति की बैठक में सुनीं जनसमस्याएं

रोहतक के  जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुंरत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार।-हप्र
Advertisement

रोहतक के  जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुंरत समाधान के निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध :कृष्ण लाल पंवार

बैठक में मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है। हसनगढ़ निवासी सुबे सिंह द्वारा पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। साथ ही पीजीआई के वार्ड 14 और 17 में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य केंद्रों में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

बैठक में 16 शिकायतों में से 14 का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए जांच कमेटियां गठित की गईं।

Advertisement

विपक्ष पर निशाना, बजट और कानून व्यवस्था पर मंत्री का बयान

पत्रकारों से बातचीत में पंवार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जनहित से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे अक्सर विधानसभा में वॉकआउट कर देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का बजट मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की राय लेकर तैयार किया जा रहा है, जो संतुलित और सर्वसमावेशी होगा।

कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टरों के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस द्वारा पेंशन काटने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी पात्र बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी गई, अपात्र मामलों में ही कार्रवाई की गई और देरी हुई पेंशन एरियर सहित भुगतान की जाएगी।

उपस्थिति: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, विधायक भारत भूषण बत्तरा, शकुंतला खटक, बलराम दांगी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मारा पाली क्रशर जोन में छापा

Advertisement
×