Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा का 23 से 25 फरवरी तक सीएम आवास पर पड़ाव

एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कुरुक्षेत्र में 23 से 25 फरवरी तक सीएम आवास पर पड़ाव डाला जाएगा। इसके लिए शनिवार को रोज गार्डन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में शनिवार को मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते किसान मोर्चा पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement
एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा कुरुक्षेत्र में 23 से 25 फरवरी तक सीएम आवास पर पड़ाव डाला जाएगा। इसके लिए शनिवार को रोज गार्डन में पदाधिकारियों संग मीटिंग करते हुए रोष प्रदर्शन किया और जिम्मेदारियां लगाई।

Advertisement

प्रदेश संयोजक जगबीर घसोला की अगुवाई में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया और सीएम आवास पड़ाव को लेकर रणनीति बनाते हुए जिम्मेदारियां लगाई। कहा कि किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रणबीर घिकाड़ा, राजेंद्र डागर, अमरजीत चिड़िया, धर्मपाल गोठड़ा, रामचंद्र घसौला, दिलबाग बलकरा, भूप फौजी व जगदेव सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×