Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kanina डीएमसी ने सुनी हड़ताली नगरपालिका कर्मियों की समस्याएं, दिया आश्वासन

नगरपालिका कनीना के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस बारे में प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सरकार के विरुद्ध नारेबाजी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कनीना में मंगलवार को पालिका कर्मचारियों की समस्या सुन निदान का आश्वासन देते डीएमसी रणबीर सिंह। -निस
Advertisement

नगरपालिका कनीना के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस बारे में प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कर्मचारी एक मई से हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि कनीना नगरपालिका में 21 कर्मचारी अस्थाई रूप से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के काम छोड हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। उन्होंने कहा कि 7 मई तक हड़ताल बढा दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से कच्चे कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।

इस बारे डीएमसी रणवीर सिंह ने कर्मचारियों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया ओर उन्हें शीघ्र ही काम पर लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनेक नपा व नगरपरिषद में कर्मचारी नियमित रूप् से काम कर रहे हैं।

Advertisement

इस मौके पर नगरपालिका सचिव कपिल कुमार, लेखाकार मनोज कमार सहित संजय, सुनील, सुभाष, योगेश, कलदीप, पवन, अनिल, नवीन, नरेंद्र, बिमला देवी, कर्मबीर, प्रदीप, रमेश, शशिबाला, सोनू उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×