Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिंदू सम्मेलन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, खरकड़ा बास में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कनीना विकासखंड के गांव खरकड़ा बास में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा दयाल मंदिर प्रांगण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: कनीना में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेते मुख्य अतिथि व अन्य।-निस
Advertisement

कनीना विकासखंड के गांव खरकड़ा बास में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा दयाल मंदिर प्रांगण में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि नीरज मेधार्थी और अभिषेक भारती ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की।

वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चरस, सिंथेटिक ड्रग्स, चिट्टा और शराब जैसे नशों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर चुनौती है। स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी नशे की लत देखी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों और समाज के जागरूक वर्ग से युवाओं को सही दिशा देने की अपील की।

Advertisement

साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement

इस अवसर पर बिरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, फतेह सिंह, धर्मवीर सिंह, अमर सिंह, गिरवर कौशिक, रमेश कुमार, रामफल, रामेश्वर, छोटे लाल, रामपाल, महेंद्र पटवारी और रामनिवास सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
×