Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एचटेट परिणाम की सीबीआई जांच की मांग, जेजेपी युवा इकाई ने सौंपा ज्ञापन

1284 अभ्यर्थियों को पास करने का मामला संदिग्ध : सचिन चौधरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते जेजेपी युवा इकाई के पदाधिकारी।-हप्र
Advertisement

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई ने जिला प्रधान सचिन चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला उपायुक्त मनोज कुमार को सौंपा। युवा जिला प्रधान सचिन चौधरी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के परिणाम में बदलाव कर 1284 अभ्यर्थियों को पास किया जाना गंभीर संदेह के घेरे में है। यह पूरा मामला एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है, जिसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।

जिला प्रवक्ता विजय छिलरों ने बताया कि दो दिन पूर्व सिरसा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तथ्यों के साथ एचटेट घोटाले को उजागर करते हुए सरकार की शिक्षा एवं रोजगार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। साथ ही उन्होंने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल की नई भर्ती में युवाओं को आयु सीमा में कम से कम तीन वर्ष की छूट देने की मांग भी की थी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सचिव के कार्यकाल में जिन एजेंसियों के माध्यम से परीक्षा परिणाम तैयार किया गया था, उन्हीं के बावजूद सिक्योरिटी ऑडिट के नाम पर गोपनीय तरीके से चौथी एजेंसी के माध्यम से 1284 अभ्यर्थियों के नाम परिणाम में जोड़े गए। उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट निकलवाने के लिए नियमों के अनुसार दो वर्ष का समय निर्धारित है, लेकिन बोर्ड ने केवल 10 दिन का ही समय क्यों दिया। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष के पूर्व कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि राजस्थान में उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उन्हें हरियाणा में यह जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

Advertisement

इस मौके पर शेरू मेहरमपुर, बजरंग गुर्जर, सुनील जेवली, दीपक यादव दौगड़ा अहीर, प्रमोद आकोली, मनोज जोनावाश, नगर पार्षद संदीप भाखर, विजयपाल अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद थे।

Advertisement
×