Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जजपा की बैठक में अजय चौटाला के जन्मदिन समारोह की तैयारियों पर मंथन

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की एक बैठक स्थानीय जजपा कार्यालय, नारनौल में आयोजित की गई। बैठक में 13 मार्च को हांसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में सोमवार को जजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करता वक्ता। -हप्र
Advertisement

जननायक जनता पार्टी (जजपा) की एक बैठक स्थानीय जजपा कार्यालय, नारनौल में आयोजित की गई। बैठक में 13 मार्च को हांसी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी राकेश जाखड़ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की।

मुख्यातिथि राकेश जाखड़ ने कहा कि डॉ. अजय चौटाला का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा दिवस है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुटें।

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे राजकुमार खातोद ने कहा कि डॉ. अजय चौटाला का पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा की है। किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। वर्ष 2018 में उन्होंने अपने पुत्र दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर जजपा का गठन किया, जिसने कम समय में हरियाणा की राजनीति में सशक्त पहचान बनाई।

Advertisement

अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 13 मार्च को हांसी पहुंचकर जन्मदिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई। बैठक में अमरसिंह ब्रह्मïचारी, महेन्द्र सिंह बडेसरा, कैलाश पालडी, जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, अशोक सैनी, रामकुमार मक्शुसपुर, हजारी लमोरा, मास्टर हरचंद तोबड़ा, सिकंदर गहली, सुरेंद्र पटीकरा, प्रमोद ताखर, दिनेश राजपूत, वीरेन्द्र घटाशेर, अजय चौधरी अधिवक्ता, सोनिया धनखड़, कृष्ण मास्टर, महेन्द्र शारदा खन्ना, संदीप भाखर, प्रमोद ताखर,विष्णु डाबड़, माडू राम, सरोज बाला, केशव वर्मा, बजरंग गुर्जर, योगेश डरौली, थावर, संतोष देवी, सुनीता महरमपुर, अंजू दुलौठ जाट, नीलम चिंडालिया, पीर्थवी चिंडालिया, विजय बिहाली, राजकुमार डोहर कला, भादर नागलिया, ईश कुमार, राजेंद्र बूडिन, योगी आदलपुर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
×