मंडियों में शर्तों के खिलाफ जजपा ने रोष जताया , नये नियम वापस लेने की मांग
चरखी दादरी में जजपा ने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका की अगुवाई में मंगलवार को दादरी की नई अनाज मंडी में फसल खरीद के नये नियमों को लेकर रोष जताया। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम...
चरखी दादरी में जजपा ने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका की अगुवाई में मंगलवार को दादरी की नई अनाज मंडी में फसल खरीद के नये नियमों को लेकर रोष जताया। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मंडियों में किसानों पर अनावश्यक शर्तों को वापिस लेने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
नरेश द्वारका ने लगाया आरोप
जजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका व जिलाध्यक्ष रविंद्र सांगवान की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी अनाज मंडी पहुंचे और किसानों से नये नियमों बारे चर्चा की। जजपा नेताओं ने बताया कि किसानों के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर लिखवाना और अनाज बेचने के लिए तीन गारंटर जैसी शर्तें पूरी तरह गलत हैं। नये नियमों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें।
आरोप लगाया कि बाढड़ा और दादरी मंडी में अभी तक एक भी टोकन जारी नहीं हुआ है और बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शर्तें वापस नहीं लीं तो जजपा किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, सज्जन बलाली, विजय श्योराण, राकेश कलकल, राजेंद्र हूई सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

