Jind वेयरहाउ के धर्म कांटे को जांच में मिली क्लीन चिट
विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षक ने मंगलवार को जुलाना अनाज मंडी में स्थित हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा स्थापित धर्म कांटे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इसे क्लीन चिट दी। इस अवसर पर अनाज मंडी जुलाना के प्रधान...
Advertisement
विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षक ने मंगलवार को जुलाना अनाज मंडी में स्थित हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा स्थापित धर्म कांटे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इसे क्लीन चिट दी। इस अवसर पर अनाज मंडी जुलाना के प्रधान पवन लाठर सहित मंडी के आढ़ती तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विभाग की तोल जांचने वाली मोबाइल किट के माध्यम से धर्म कांटे के वजन की सटीकता की जांच की गई। जांच में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन जुलाना के धर्म कांटे का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप सही पाया गया। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जुलाना के मैनेजर रोहतास दहिया ने बताया कि नियमित जांच से पारदर्शिता बनी रहती है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त होती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

