Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जींद की कन्नूप्रिया ने रचा इतिहास, तलवारबाजी में जूनियर व सीनियर चैंपियन बनी

इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा कन्नूप्रिया चावला ने ओडिशा के कटक में 5 व 6 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: कटक में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करती जींद की कन्नूप्रिया चावला।-हप्र
Advertisement

इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा कन्नूप्रिया चावला ने ओडिशा के कटक में 5 व 6 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ कन्नूप्रिया जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों की चैंपियन बन गई हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह हरियाणा की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

कन्नूप्रिया की इस दोहरी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि स्कूल और पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. ए.के. चावला और पिता गुंजन चावला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कन्नूप्रिया ने तलवारबाजी में अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।

Advertisement

इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण, इंडस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा शर्मा और वाइस प्रिंसिपल प्रवीन कुमार ने भी कन्नूप्रिया को बधाई देते हुए कहा कि उनकी छात्रा ने देशभर में इंडस स्कूल, जींद और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसे स्कूल के लिए गर्व का विषय बताया।

Advertisement

कन्नूप्रिया चावला आज तलवारबाजी के क्षेत्र में न केवल जींद और हरियाणा, बल्कि पूरे देश में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में वह गुजरात के अहमदाबाद स्थित विजय भारती सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण लेकर अपनी खेल प्रतिभा को और निखार रही हैं।

कन्नूप्रिया आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, विशेषकर इटली में होने वाले एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Advertisement
×