Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झज्जर : कांग्रेस को वोट देने वाले अब उससे किनारा कर रहे : बड़ौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने झजजर में किया चुनाव प्रचार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। -हप्र
Advertisement
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को मानसिक तौर पर बीमार पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। बड़ौली मंगलवार को झज्जर के वार्ड-13 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधांशू के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने पीएम मोदी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताया है। बड़ौली के अनुसार, इन राज्यों की जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस को वोट देने वाले लोग भी उससे किनारा कर लेंगे।

परिषद चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए कोई चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस हर चुनाव पर समान रूप से रहता है, चाहे वह स्थानीय स्तर का चुनाव हो या राष्ट्रीय स्तर का। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटें और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने वार्ड के लोगों से भी अपील की कि वह वार्ड-13 से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाए। इस मौके पर बड़ौली के साथ प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जिला प्रेस प्रवक्ता गितांशू चावला, केशव सिंगल मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×