एक ही रात में तीन दुकानों से लाखों के जेवरात, सामान चोरी
गांव गोकलगढ़ में मंगलवार की रात को ज्यूलरी सहित तीन दुकानों में सेंधमारी कर चोर वहां से लाखों रुपयों के जेवरात व सामान चोरी कर ले गए। इन चोरियों का पता बुधवार की सुबह लगा तो दुकानदारों में रोष फैल...
गांव गोकलगढ़ में मंगलवार की रात को ज्यूलरी सहित तीन दुकानों में सेंधमारी कर चोर वहां से लाखों रुपयों के जेवरात व सामान चोरी कर ले गए। इन चोरियों का पता बुधवार की सुबह लगा तो दुकानदारों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समाचारों के अनुसार गांव गोकलगढ़ के बस स्टैंड पर सैकड़ों दुकानें बनी हुई हैं। मंगलवार की रात को चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। उन्होंने ताले तोड़ कर राजू सोनी की ज्यूलरी शॉप से लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात चुरा लिये। तत्पश्चात् उन्होंने नवीन व मित्तल के किरयाणा स्टोर के ताले तोड़े और वहां से हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जैसे ही दुकानदार पहुंचे तो ताले टूटे हुए देखकर उनके होश उड़ गए और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है।

