Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जेसीआई भिवानी की नई टीम गठित, अमित गुप्ता बने अध्यक्ष

स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित एक बैंकट हॉल में जेसीआई भिवानी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जेसीआई भिवानी का 24वां अधिष्ठापन समारोह था, जिसमें वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान वर्ष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य। -हप्र
Advertisement

स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित एक बैंकट हॉल में जेसीआई भिवानी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जेसीआई भिवानी का 24वां अधिष्ठापन समारोह था, जिसमें वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार संभाला।

इस दौरान वर्ष 2025 के प्रधान राहुल बासिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जेएफए राहुल बासिया ने की। मंच का संचालन सुरूचि गुप्ता व जेसी अमित बंसल ने किया।

Advertisement

समारोह के दौरान जेसी अमित गुप्ता ने वर्ष 2026 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनके साथ उनकी पूरी टीम को इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेएफडी अमित गौड़ जोन अध्यक्ष, जोन-10 ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही इंडक्शन ऑफिसर जेसी चित्रेश भोला ने नए सदस्यों को संस्था के नियमों और कर्तव्यों से अवगत कराया। इनके अलावा जेसीआरटी मीनाक्षी तायल को जेसीआरटी चेयरपर्सन, जेसी दीपांशु गोयल को सचिव, जेसी विवेक गर्ग को कोषाध्यक्ष और रुहांश को जेजे चेयरपर्सन की जिम्मेवारी मिली। पैट्रन रमेश बंसल, जेसी सचिन सिंगला, जेसी जतिन मित्तल, जेसी मुनींद्र तायल और जेसी प्रवीण गुप्ता के कुशल प्रबंधन के चलते कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने नई टीम को बधाई देते हुए सामाजिक कार्यों में जेसीआई के योगदान की सराहना की।

Advertisement

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष जेसी अमित गुप्ता ने कहा कि जेसीआई भिवानी सेवा और नेतृत्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। वर्ष 2026 में हमारी टीम का मुख्य लक्ष्य समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करना और युवाओं में नेतृत्व क्षमता को निखारना होगा।

Advertisement
×