जांगिड़ समाज ने विश्वकर्मा जयंती महोत्सव मनाया
जांगिड़ समाज ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया। इसका शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ। मधु जांगिड़ एवं राजेश जांगिड़ हवन में यजमान रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की...
Advertisement
जांगिड़ समाज ने शनिवार को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया। इसका शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ। मधु जांगिड़ एवं राजेश जांगिड़ हवन में यजमान रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण व आरती कर नमन किया।
Advertisement
जांगिड़ समाज के जिला प्रधान कैलाश चन्द जांगिड़ ने कहा कि नगर परिषद द्वारा विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा मार्ग का नामपट्ट लगाने से समाज में खुशी है और इसके लिए चेयरपर्सन पूनम यादव आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए नरेश जांगिड़, नगर पार्षद सुरेश जांगिड़ व सतपाल जांगिड़ ने प्रयास किये। इस मौके पर अजय शर्मा, अश्विनी जांगिड़, कृष्ण कुमार, रमेश लुहानिया, सतीश बबेरवाल, अशोक कुमार, शिवदत्त जांगिड़, विनित सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
×

