सोनीपत में पालकी यात्रा एवं शोभा यात्रा में झूम उठे जैन धर्मावलंबी
-उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के सानिध्य में मनाई गई महावीर जयंती
सोनीपत में अहिंसा, शांति, करुणा, प्रेम और सहयोग का संदेश देश-दुनिया को देने वाले भगवान महावीर जयंती पर्व उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के सानिध्य में धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया गया। जैन मंदिरों में सुबह भगवान की शांति धारा के बाद पालकी यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे जैन धर्मावलंबी नाचते-गाते भगवान के भक्ति गीत गाते चल रहे थे।
दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-15 में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणम पाण्डु शिला पर मूर्ति का विधि विधान से नमन करके मनाया गया और रात्रि में भगवान को पालना झुलाने की रस्म अदा की गई। पांच दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव में धर्म वर्षा करते हुए उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि सफल एवं सार्थक जीवन के लिए भगवान महावीर सी गुणवत्ता जन-जन में स्थापित करने और महावीर को जीवन का हिस्सा बनाने तथा उसमे ढ़लने का प्रयास करें।
सोनीपत में पालकी यात्रा में पहुंचे राजीव जैन, कविता जैन
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर दिया गया संदेश पानी बचाने, एक पेड़ मां के नाम लगाने, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, देश दर्शन, प्राकृतिक खेती, स्वस्थ जीवन शैली, योग एवं खेल जीवन में तथा गरीबों की सहायता के नौ संकल्प हमें जीवन में अपनाने होंगे। यही भगवान महावीर के जन्म कल्याणक मनाने की सार्थकता है।
रोड़ी का बेस बनाए बिना बिछा दी लाइन, राजीव जैन ने ठेकेदार को लगाई फटकार
दिगंबर जैन मंदिर में सायंकाल भगवान महावीर को रथ में सवार करके नगर दर्शन के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। बाजारों में जगह जगह नागरिकों ने भगवान के दिव्य दर्शन किये। कार्यक्रमों में बच्चों ने धर्म भक्ति के भावों से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रमों में अधिवक्ता सुरेश जैन, भूषण जैन, जय कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, आनंद जैन, राजकुमार जैन, राकेश जैन, चतरसेन जैन, अमित जैन, सुबोध जैन, योगेश जैन, राजेश जैन, रमेश जैन, विमल जैन समेत भारी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।
अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर ही सक्षम बन रहा कार्यकर्ता : राजीव जैन

