Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ड्राइंग रूम की राजनीति छोड़कर सड़क पर उतरने का समय आ गया

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी बोलीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बुधवार को सेक्टर-13 में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी का स्वागत करते डाॅ. फूल सिंह धनाना। -हप्र
Advertisement

संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस ने अपनी जमीनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी का सेक्टर-13 में मिलन समारोह में स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामकिशन शर्मा और डॉ. फूल सिंह धनाना मौजूद थे। पर्ल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें संगठन की मजबूती और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि महिलाएं किसी भी संगठन की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि अब ड्राइंग रूम की राजनीति छोड़कर सड़क पर उतरने का समय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रही है। मेरा लक्ष्य हरियाणा के हर जिले और हर ब्लॉक में महिला विंग को इतना मजबूत करना है कि विपक्ष के पास हमारी एकजुटता का कोई जवाब न हो। इस मौके पर डाॅ. फूल सिंह धनाना ने कहा कि पर्ल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं संगठित हो रही हैं और इसका सीधा लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस महिला जिला प्रधान सुमन कुंगड़, पूर्व जिला पार्षद रेणू बाला, पूर्व पार्षद शीला गौरा, मा. बलवंत घण्घस, पूर्व जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, कुलवंत कोंटिया, प्रधान ईश्वर शर्मा, शिव कुमार बोस, धीरज, डाॅ. जयवीर गोयत मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×