Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सिंचाई कर्मचारियों का हल्लाबोल: लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

15 अगस्त तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में प्रदर्शन करते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।
Advertisement
नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हुए हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 29 जुलाई को सिवानी फीडर पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने हांसी शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा।

हांसी जिला प्रधान अशोक यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहरी पानी को टेल तक पहुंचाने और पानी चोरी रोकने के लिए दिन-रात फील्ड में काम करते हैं। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों पर हमला होना गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकने के लिए मौके पर जाएंगे तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और कर्मचारियों को सुरक्षा नहीं मिली तो फील्ड में तैनात कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकने के अभियानों से पीछे हटने को मजबूर हो सकते हैं।

Advertisement

राज्य प्रधान गंगा राम मौन ने कहा कि जेई एसोसिएशन ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अगस्त तक हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

Advertisement

वहीं ज्ञापन लेने पहुंचे हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल एक-एक आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Advertisement
×