आईपीएस अधिकारी के पिता ने गोली मारकर दी जान
नई अनाज मंडी में एक आईपीएस अधिकारी के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एफएसएल व डीएसपी ने भी घटना...
नई अनाज मंडी में एक आईपीएस अधिकारी के पिता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एफएसएल व डीएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में पता किया। आईपीएस अधिकारी इस वक्त दमनदीव में तैनात हैं और घटना की जानकारी उनके बेटे को दे दी है।
पुलिस के अनुसार बहुअकबर पुर निवासी जयपाल ने नई अनाज मंडी में आढ़त दुकान कर रखी है। शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि उन्हें एक अधेड़ द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी और पुलिस मौके पर पहंुची।

