Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोनीपत में निकाय चुनाव प्रचार पर भारी आईपीएल का जुनून!

मैच के दौरान प्रचार के दौरान नेताओं को नहीं मिलता जनता का पूरा रिस्पांस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आईपीएल
Advertisement

नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को अब अपने विरोधियों के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैचों के प्रसारण से भी जूझना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि प्रत्याशी इस समस्या से पार पाने का रास्ता नहीं निकाल पा रहे। क्रिकेट मैचों का प्रसारण नेताओं के चुनाव प्रचार में बाधा बन रहा है। आलम यह है कि मैचों के प्रसारण के दौरान क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने टीवी सैटों से जा चिपकते हैं। इनमें मतदाताओं के अलावा प्रत्याशियों के समर्थकों भी शामिल हैं। इन परिस्थितियों में नेताओं को चुनाव प्रचार करने में खासी परेशानी आ रही है। आईपीएल नेताओं की परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि मैच के प्रसारण के समय पर क्रिकेट प्रेमी तो नेताओं के हाथ ही नहीं आ रहे। कई बार तो नेताओं व उसकी पार्टी के पदाधिकारियों को डोर-टू-डोर के दौरान खासी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। कई बाजारों की हालत भी कमोबेश घरों जैसी है। जब से आईपीएल शुरू हुई है तब से क्रिकेट प्रेमी दुकानदार भी बाजारों में डोर-टू-डोर प्रचार करने वाले नेताओं की ओर कोई ध्यान नहीं देते। इतना ही नहीं प्रचार में जुटे अनेक समर्थक भी दुकानों में घुसकर मैच का मजा लेने में जुट जाते हैं। इससे प्रचार का सिलसिला बाधित होना स्वभाविक है। इतना ही नहीं क्रिकेट प्रेमी समर्थक भी मैचों के प्रसारण का समय होते ही चुनाव प्रचार छोड़कर चुपचाप निकलने की जुगत भिड़ाने में लग जाते हैं। नेता सब कुछ जानकर भी कुछ नहीं कर पा रहे। कारण प्रचार के दौरान पहले ही कार्यकर्ताओं का टोटा बना हुआ है। अगर किसी कार्यकर्ता पर सख्ती बरत दी तो हो सकता है कि वह बुरा मानकर अगले दिन से पूरी तरह से आना बंद न कर दें। इन परिस्थितियों को लेकर नेताओं की चिंता बढ़ना स्वभाविक है। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक एवं क्रिकेट प्रेमी सेक्टर-15 निवासी आकाश अरोड़ा, राजेश मलिक, मुकेश शर्मा, मोहित व नरेश पाहूूजा का कहना है कि जब से आईपीएल में ताबड़तोड बैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ है तब से क्रिकेट प्रेमी हर मैच पर खास ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×