अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणवी आतिथ्य सत्कार से प्रभावित हुए मेहमान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के दौरान राजहंस पर्यटन केंद्र में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दोपहर के भोज की मेजबानी की। भोज में हरियाणा मंत्रिमंडल के...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के दौरान राजहंस पर्यटन केंद्र में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दोपहर के भोज की मेजबानी की। भोज में हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने भोज के दौरान उपस्थित विशिष्ट जनों के पास जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। मेहमानों ने हरियाणा और उत्तर भारत के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। विशेष तौर पर केसर खीर, मूंग दाल का हलवा और गोहाना के देसी घी के जलेबे परोसे गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणा के पारंपरिक कलाकारों के साथ मिस्र, मालावी, ईराक, कजाकिस्तान और सिएरा लियोन के कलाकारों ने लोकल-टू-ग्लोबल थीम पर अपने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों का सम्मान किया।
अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-मुख्य चौपाल पर राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या
मेला परिसर की मुख्य चौपाल पर हर शाम सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकारों ने खड़ताल वादन, चड़ी नृत्य, घूमर नृत्य, मयूर एवं फूलों की होली जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पद्मश्री गुलाबो सपेरा, गफरूद्दीन मेवाती, मगडाखान, अरूशिका, हरी शंकर, विष्णु शर्मा और खेमेंद्र सिंह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कलाकारों में कथक नृत्यांगना डॉ. सिन्हा भी शामिल रहीं।
मुख्यमंत्री ने झूला हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की
गत दिनों मेला में हुए झूला हादसे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेला में हरियाणवी आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया और भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेहमानों को रोमांचित किया। मुख्यमंत्री ने झूला हादसे के पीड़ितों का हौसला बढ़ाया, सुरक्षित झूला नीति बनाने का किया वादा और परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में उपस्थित प्रमुख लोग
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, युवा सशक्तिकरण एवं खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, बिमला चौधरी, धनेश अदलखा, सतीश फागना, रणधीर पनिहार, हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी पार्थ गुप्ता, मंडल आयुक्त संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, एमसीएफ आयुक्त धीरेन्द्र खडगटा, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एडीसी सतबीर मान सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग।
हास्य और व्यंग्य से गूंज उठा सूरजकुंड मेला, देर रात तक लगे ठहाके

