Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीआरएसयू में इंटर कॉलेज महिला प्रतियोगिता संपन्न, एसडी कॉलेज नरवाना विजेता

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की खेल परिषद द्वारा 27–28 फरवरी 2026 को आयोजित इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में एसडी कॉलेज नरवाना ने हिंदू कन्या महाविद्यालय को 20-18 से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद के सीआरएसयू में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। -हप्र
Advertisement

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की खेल परिषद द्वारा 27–28 फरवरी 2026 को आयोजित इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में एसडी कॉलेज नरवाना ने हिंदू कन्या महाविद्यालय को 20-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्यवान मलिक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा खेल को करियर से जोड़ने की प्रेरणा दी। खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि 24 खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय महिला हैंडबॉल टीम के लिए किया गया है, जो 20 से 24 मार्च 2026 तक शिमला में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×