Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

फर्जी मेडिकल बिलों से बीमा दावे, डॉक्टर पर केस

22.15 लाख के 16 दावों में 8.80 लाख का भुगतान; बीमा कंपनी ने करोड़ों के फर्जीवाड़े का जताया संदेह झूठे बीमा दावों के लिए कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और बिल तैयार कर भुगतान लेने के आरोप में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

22.15 लाख के 16 दावों में 8.80 लाख का भुगतान; बीमा कंपनी ने करोड़ों के फर्जीवाड़े का जताया संदेह

झूठे बीमा दावों के लिए कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और बिल तैयार कर भुगतान लेने के आरोप में जिला भिवानी के डॉक्टर रविंद्र नाथ के खिलाफ सफीदों सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत मेसर्स जूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रमुख प्रबंधक महक प्रेमानी, निवासी नवी मुंबई, ने दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार कंपनी की जोखिम नियंत्रण हानि न्यूनीकरण टीम ने जांच की। इसमें कथित तौर पर सामने आया कि सफीदों के हेल्थकेयर हॉस्पिटल में मरीजों को डॉक्टर रविंद्र नाथ के नाम, हस्ताक्षर और मुहर के साथ भर्ती किया जाता था और उपचार के बाद उन्हीं के हस्ताक्षर व मुहर वाले रिकॉर्ड से डिस्चार्ज किया जाता था।

Advertisement

आरोप है कि 30 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक डॉक्टर रविंद्र नाथ खुद भिवानी के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती थे। इसके बावजूद इसी अवधि में सफीदों के अस्पताल के रिकॉर्ड में उनके नाम, हस्ताक्षर और मुहर से मरीजों का उपचार दर्शाकर फर्जी मेडिकल बिल तैयार किए गए। कंपनी के मुताबिक इस अवधि के 22.15 लाख रुपये के 16 बीमा दावे अस्पताल की ओर से पेश किए गए। इनमें आठ दावे डॉक्टर से संबंधित थे और 8.80 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है।

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि अस्पताल ने अब तक कुल 3 करोड़ 72 लाख 31 हजार रुपये के 368 दावे कंपनी को भेजे हैं, जिनमें से 2 करोड़ 81 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कंपनी ने पूरे मामले में गहरी साजिश का संदेह जताते हुए विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×