Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने मंडी में बिना गेटपास ट्रैक्टर की करवाई एंट्री

हांसी में नायब सैनी को बताया थोपे हुए सीएम, बोले-जनता से सरोकार नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते अभय चौटाला।
Advertisement
INLD national president Abhay chautala :   हांसी में स्थित अनाज मंडी पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो अभय चौटाला ने फसल खरीद को लेकर सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोमवार शाम किसानों के बीच पहुंचकर मौजूदा नियमों को किसानों के लिए परेशानी भरा बताया। इस दौरान उन्होंने बिना गेट पास के एक ट्रैक्टर को मंडी में प्रवेश करवाया।

चौटाला ने बायोमीट्रिक सत्यापन, ट्रैक्टर के आगे रजिस्ट्रेशन नंबर और गेट पास जैसी शर्तों को 'बेमानी' करार दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं के कारण किसानों को लंबी कतारों और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

बिजली अधिकारियों पर भी लगाए आरोप:

Advertisement

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार का सलाहकार मंडल हरियाणा से बाहर के लोगों का है, जिन्हें प्रदेश की जमीनी हकीकत की समझ नहीं है। इसी कारण ऐसे अव्यावहारिक फैसले लिए जा रहे हैं। इनेलो नेता ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। चौटाला ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों की फसलें खेतों में जल रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले इन दिनों में दिन के समय बिजली काट दी जाती थी, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है।

नायब सैनी को बताया थोपे हुए मुख्यमंत्री :

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 'थोपे हुए' और 'डमी' मुख्यमंत्री हैं, और असली निर्णय कहीं और से लिए जा रहे हैं। चौटाला ने चेतावनी दी कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ये शर्तें वापस नहीं ली गईं, तो पार्टी एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला लेगी। इस मुद्दे पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

नगर निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता किसानों की लड़ाई है, चुनावी रणनीति पर बाद में विचार किया जाएगा। मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता को किसानों के बीच बुलाकर चौटाला ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान पूर्व मंत्री सम्पत सिंह, रामपाल माजरा, उमेद लोहान व विजय जैन आदि मौजूद थे।

Advertisement
×