Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इंडस स्कूल छाया, अनुषा मेडिकल संकाय में जिला टॉपर

सीबीएसई की 12वीं कक्षा में हासिल किया मुकाम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद में डीएन मॉडल स्कूल में बच्चों और स्टाफ के साथ स्कूल निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों। -हप्र
Advertisement
जींद के इंडस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले में नॉन-मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान, कॉमर्स संकाय में द्वितीय और कला संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त कर शिक्षा जगत में फिर से धमाल किया है। सीबीएसई द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद के इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुषा ने नॉन-मेडिकल संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉमर्स संकाय में इंडस स्कूल के आरूष मलिक ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और कला संकाय में आशा ढुल ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूल प्राचार्या अरुणा शर्मा ने बताया कि स्कूल के 293 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के 167 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विषयानुसार इंडस के 8 विद्यार्थियों ने 100-100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में आशा ढुल व खुशी ने 100-100 अंक, राजनीतिक शास्त्र में आशा ढुल ने 100 अंक, पेंटिंग में शौर्य ने 100 अंक और म्यूजिक में महक, प्रीत, अंजलि व निकिता ने 100-100 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Advertisement

शानदार परीक्षा परिणाम के लिए इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, अध्यापकों एवं प्राचार्या को बधाई दी। स्कूल निदेशिका रचना श्योराण ने स्कूल के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई देते हुए कहा कि इंडस स्कूल लगातार बुलंदियों को छू रहा है। उप-प्राचार्य प्रवीन कुमार ने बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में मनुष्य की अनेक परीक्षाएँ होती हैं। जो बच्चे सतत परिश्रम करने की आदत डाल लेते हैं, सफलता उनके कदम चूमती है।

Advertisement

डीएवी का परिणाम शत-प्रतिशत

जींद के डीएवी पब्लिक शताब्दी पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम शत- प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने स्कूल के सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को शानदार बताते हुए कहा कि स्कूल की छात्रा श्रुति ने कॉमर्स संकाय में 95.8 प्रतिशत, आरजू ने मेडिकल में 94.2 प्रतिशत और आर्ट्स में सोहम ने 92.6 प्रतिशत प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के 27 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 83 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक, 177 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। डॉ. नीरज कुमार ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, पुरस्कार प्रदान कर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि यह सब विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।

डीएन मॉडल स्कूल के 55 बच्चे मेरिट में

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जींद के डीएन मॉडल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना और स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। डीएन मॉडल स्कूल के निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों ने बताया कि स्कूल के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 55 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शानदार परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि छात्रा भूमिका ने 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वर्षा ने 488 अंक (97.6 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर खुशी एवं नैतिक संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 485 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उप-प्राचार्या रुचि गुप्ता ने कहा कि शानदार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Advertisement
×