Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

देसी खाद्य उत्पाद बने आकर्षण, उद्यमियों ने साझा की तकनीक

फरीदाबाद में आशा ज्योति विद्यापीठ में वार्षिक समारोह अभ्युदय-राइजिंग इंडिया बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, मधुर स्वागत गीत तथा अभ्युदय भारत की महत्वाकांक्षा और उपलब्धियां विषय पर आधारित प्रभावशाली...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के कुंडली स्थित निफ्टेम में एक स्टॉल पर रखे खाद्य उत्पादों की जानकारी लेते निफ्टेम के निदेशक हरिंदर सिंह ओबेराय।-हप्र
Advertisement

फरीदाबाद में आशा ज्योति विद्यापीठ में वार्षिक समारोह अभ्युदय-राइजिंग इंडिया बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, मधुर स्वागत गीत तथा अभ्युदय भारत की महत्वाकांक्षा और उपलब्धियां विषय पर आधारित प्रभावशाली नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की प्रगति यात्रा को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व एसीपी रहे प्रीत पाल सिंह रहे।

विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर डागर ने अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनमें सत्येंद्र भड़ाना, चेयरमैन सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, महेश शर्मा, चेयरमैन, एसडी पब्लिक स्कूल, नंदा गोयल, प्राचार्या, अग्रवाल पब्लिक स्कूल फतेहपुर बिल्लोच तथा विनोद गुप्ता, मकरंद शर्मा एवं करण शर्मा प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

Advertisement

यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रतिभा संवर्धन, सांस्कृतिक चेतना के विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समारोह के भव्य समापन के उपरांत फाउंडर्स डे का आयोजन भी किया गया, जिसने इस सांस्कृतिक संध्या को और अधिक स्मरणीय बना दिया।

Advertisement

Advertisement
×