Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर छापे

फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह अलग-अलग 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर रेड की। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के बड़े व्यापारियों में हडक़ंप मच गया है। अभी इनकम टैक्स की टीम सभी जगहों पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह अलग-अलग 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर रेड की। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के बड़े व्यापारियों में हडक़ंप मच गया है। अभी इनकम टैक्स की टीम सभी जगहों पर जांच कर रही है। जांच के लिए दिल्ली एनसीआर के अलावा कई और प्रदेशों की टीम भी बुलाई गई थी। बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने फरीदाबाद शहर में अलग-अलग लोगों के करीब 25 ठिकानों पर रेड की है। यह रेड की कार्यवाही क्रमश: सेक्टर-21, सेक्टर-28, सेक्टर-17, सेक्टर-9, सेक्टर-81 नहरपार सहित अन्य स्थानों पर की गई। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। अभी इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स की टीम जांच रही है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि छापेमारी क्यों की गई है।

Advertisement
Advertisement
×