Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हांसी में सफाई कर्मचारियों ने फूंका नप ईओ का पुतला

वेतन नहीं देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद ईओ का पुतला फूंका और डीएमसी समेत अधिकारियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारी ईओ का पुतला फूंकते हुए।
Advertisement

वेतन नहीं देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर परिषद ईओ का पुतला फूंका और डीएमसी समेत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार स्तर पर उनकी मांगों को लेकर समझौता होने के बावजूद हांसी में अधिकारियों की ओर से वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को सरकार की ओर से निर्धारित साबुन-तेल की सुविधा और हड़ताल अवधि का वेतन भी नहीं मिला है।

प्रदर्शनकारी बोले- नहीं किया जा रहा समस्या का समाधान 

Advertisement

कर्मचारियों ने कहा कि वे कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को ही समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होना स्वाभाविक है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी पहले भी करीब एक माह से अधिक समय तक आंदोलन कर चुके हैं। समझौते की मांगों को लागू करने में देरी को लेकर कर्मचारियों में दोबारा नाराजगी बढ़ गई है।

Advertisement

एफिडेविट नहीं देने से रुका वेतन : डीएमसी लक्षित सरीन का कहना है कि कर्मचारियों से छुट्टियों के समायोजन को लेकर एफिडेविट मांगा गया था, लेकिन कर्मचारियों की ओर से अभी तक एफिडेविट नहीं दिया गया है। इसी वजह से वेतन जारी नहीं हो पाया है।

Advertisement
×