Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बापू के सत्य-अहिंसा व शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : कमल दिवान

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस। -हप्र
Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी चौक के निकट कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष शत-शत नमन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने बापू और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारत के ऐसे दो अनमोल रत्न हैं, जिनके आदर्श और विचार आज भी पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बापू ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा की ताकत का अहसास कराया। वहीं, शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया, जय भगवान अंतिल, जयवीर अंतिल, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चावला, रणजीत कौशिक व सचिव पायल मलिक मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×