धारूहेड़ा से नंदरामपुर बास रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क किनारे लोडिंग ट्रकों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर लंबी कतार में खड़े ट्रकों के कारण जाम की स्थिति बन रही है तथा राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े इन ट्रकों की वजह से सड़क संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के समय स्कूल वाहनों, दुपहिया चालकों तथा ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत होती है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। गांव खरखड़ा के प्रकाश यादव ने इस मामले को गंभीर बताते हुए ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि सड़क को ट्रक पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाकर नियमित निगरानी की जाए तथा ट्रकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Advertisement
धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से वाहन चालकों को अक्सर परेशानी होती है। -हप्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

