Illegal OYO Hotels : प्रशासन ने किये सील, लोगों ने मूलचंद शर्मा का जताया आभार
Illegal OYO Hotels : अवैध ओयो होटलों पर कार्रवाई : बल्लभगढ़ में नवलू कॉलोनी, रेलवे रोड तथा अन्य स्थानों पर नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे ओयो रूम्स से जुड़े होटलों को प्रशासन द्वारा सील किए जाने की कार्रवाई पर स्थानीय...
Illegal OYO Hotels : अवैध ओयो होटलों पर कार्रवाई : बल्लभगढ़ में नवलू कॉलोनी, रेलवे रोड तथा अन्य स्थानों पर नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे ओयो रूम्स से जुड़े होटलों को प्रशासन द्वारा सील किए जाने की कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। इसे क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण के हित में अहम कदम बताते हुए लोगों ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार जताया।
स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में सेक्टर-8 स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पंडित मूलचंद शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। नागरिकों का कहना था कि प्रशासन की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर सेक्टर-64 डी के निवासियों ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों—पार्क निर्माण, सड़कों और सीवरेज व्यवस्था में सुधार—पर संतोष जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया तथा सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर एस.एच. मान, डी.पी. यादव, धर्मपाल रावत, सुरेंद्र सिंह यादव, कमल सोलंकी, वेदराम शर्मा, उदयवीर गिल, उमेश लाला, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, रामानंद शर्मा, प्रेम सिंह, जय किशोर, विजेंदर सिंह, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, केशव दत्त, महेश गोयल, अनिल शर्मा, मुंजाल और ओमप्रकाश सहित अनेक सेक्टरवासी व कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

