Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

HUDA Encroachment Action: जींद में हुडा सेक्टरों व कालोनियों में ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड से नहीं हटे अवैध कब्जे

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई की तैयारी में

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद के सेक्टर-9 में निजी अस्पताल द्वारा बाड़बंदी कर बंद किया गया सर्विस रोड। -हप्र
Advertisement

HUDA Encroachment Action:  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासन के हुडा सेक्टरों और कालोनियों में ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे हटाने के आदेशों पर जहां कुछ लोगों ने जींद में ग्रीन बेल्ट पर लगवाई गई लोहे की ग्रिल खुद हटा दी, वहीं कुछ लोगों ने पूरी ग्रीन बेल्ट और सर्विस रोड को ही अपने प्रतिष्ठानों में मिला लिया। इन पर अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जींद के एसडीएम और हूडा के संपदा अधिकारी सत्यवान मान ने कहा कि अवैध कब्जे करने वालों पर बहुत जल्द बहुत बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले दिनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासन के मुख्यालय ने सभी संपदा अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश दिए थे कि हूडा सेक्टरों और हूडा कालोनियों की सड़कों के साथ की ग्रीन बेल्ट पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को पूरी तरह से हटाया जाए। इसमें ग्रीन बेल्ट पर चाहे किसी ने लोहे की ग्रिल लगाकर अवैध कब्जा किया हो, या किसी तरह का दूसरा पक्का निर्माण किया हो, सभी को हटाया जाए।

Advertisement

मुख्यालय के इन आदेशों के बाद जींद में हूडा के संपदा अधिकारी और एसडीएम सत्यवान मान ने जींद में हूडा सेक्टरों और कालोनियों के उन लोगों को ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे खुद हटाने को कहा था। संपदा अधिकारी ने कहा था कि अगर लोग ग्रीन बेल्ट से अपने अवैध कब्जे खुद नहीं हटाते हैं, तो फिर हूडा प्रशासन खुद ऐसे अवैध कब्जों को हटाएगा और इसका खर्च अवैध कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा।

Advertisement

संपदा अधिकारी के आदेशों और चेतावनी के बाद कुछ लोगों ने मकान और सड़क के बीच की ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल खुद हटा दी हैं। कई मकानों के सामने ग्रीन बेल्ट अब खाली हो गई है। ग्रीन बेल्ट में लोहे की वह ग्रिल उतार कर रख दी हैं, जो उन्होंने ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के लिए लगाई थी। हूडा सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में कई मकानों के मालिकों ने ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे हटा दिए हैं। सेक्टर, 7, 8 और 9 में अब भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सर्विस रोड को ही अपने प्रतिष्ठान में मिला लिया है। इसमें हूडा सेक्टर-9 का एक निजी अस्पताल प्रमुख है, जिसने अपने सामने की सर्विस रोड को ही अपने प्रतिष्ठान में शामिल कर लिया है। इसके लिए सर्विस रोड को एंट्री पर ही अस्थाई बाड़बंदी कर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

नतीजा यह है कि इस सर्विस रोड का इस्तेमाल कोई भी नहीं कर पा रहा। केवल मेन रोड से ही यहां से गुजर जा सकता है। सेक्टर-8 में भी कुछ लोगों ने सर्विस रोड पर इसी तरह से कब्जे किए हुए हैं। सेक्टर-7 और सेक्टर 8 के डिवाइडिंग रोड के बीच की ग्रीन बेल्ट पर सेक्टर-8 के बिजली घर के सामने के एक और निजी अस्पताल संचालक ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से लोहे का खोखा रखवा दिया है। इस खोखे से चाय और दूसरा सामान बेचा जाता है। सरकारी जमीन का यह सबसे बड़ा दुरुपयोग है।

Advertisement
×