Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गले लगकर ट्रैक पर लेटे पति-पत्नी ट्रेन से कटकर दोनों की गयी जान

गांव गुढा और जौंधी गांव के फाटक पर हुई घटना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में बृहस्पतिवार को घटना के बाद रेलवे फाटक पर मौके लोग। -हप्र 
Advertisement

रोहतक मार्ग पर स्थित गांव गुढा और जौंधी गांव जाने वाले रास्ते पर फाटक पर बृहस्पतिवार दोपहर नवदंपति एक दूसरे के गले लगकर ट्रेन के आगे कूद गये। ट्रेन से कटकर दंपति की मौत हो गई। खुदकशी करने के पीछे क्या कारण रहे इस बात का पता नहीं लग पाया है। मृतक दम्पति की पहचान गांव जौंधी निवासी 28 वर्षीय सुनील और उसकी 24 वर्षीय पत्नी हिमांशी के रूप में हुई है। फाटक गेटमैन कर्मबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को नवयुगल बाइक पर सवार होकर आया। कुछ देर तक वे बाइक के पास खड़े भी रहे। उस दौरान फाटक बंद था और रेलगाड़ी के आने का इंतजार किया जा रहा था। गेटमैन कर्मबीर ने बताया कि जैसे ही रोहतक की तरफ से मदार एक्सप्रैस आई। वे एक-दूसरे से गले लगे और रेलवे ट्रैक पर ही लेट गए। देखते ही देखते उनके शरीर के टुकड़े हो गए। बताया गया है कि सुनील झज्जर के डीसीपी हैडक्वार्टर की सुरक्षा टीम में तैनात था। इस युवा दम्पति की ढाई साल पहले शादी हुई थी और उनकी 8 माह की बेटी भी है। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। बाद में दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। घटना के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×