Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बड़खल गांव के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा

जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पूरा मान-सम्मान देने का दिया भरोसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगाने वाले लोगों को उजाडऩे में पूरी ताकत लगा रही है: मास्टर ऋषिपाल फरीदाबाद, 29 दिसम्बर (हप्र)। गुर्जरों के बड़े गांव बड़ौली में पिछले 29 दिन से चौधरी बीरपाल गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह कोतवाल राष्ट्रीय किसान यूनियन के संयोजन में चल रहे धरने में शामिल होने आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी किसान सेल के जिलाध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल अपना समर्थन देने पहुंचे और लोगों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे बड़ी संख्या में बुजुर्गों माता-बहनों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े शर्म और आश्चर्य की बात है कि भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगाने वाले लोगों को उजाडऩे में भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा रही है। मास्टर ने कहा कि भाजपा सरकार भाजपा के विधायक मंत्री और सरकार में बैठे बड़े अफसर बहुत ही नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सभी मिलकर एकजुट होकर लोगों को उजाडऩे में लगे हुए हैं। उनके घर तोडऩे में लगे हुए हैं उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है जबकि बड़ौली गांव के लोगों की मांग शत-प्रतिशत जायज है और उनकी स्वयं की जमीन है। उन्होंने जमीन का मुआवजा भी नहीं लिया है तो फिर सरकार कौन से कानून के तहत उनके मकान तोडवा रही है और उनकी जमीन को प्लॉट काटकर दूसरे लोगों को बेच रही है। चौधरी वीरपाल गुर्जर ने मास्टर ऋषिपाल को बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ौली निवासियों की मांगों के बारे में ज्ञापन दिया गया है, जिसके बाद मंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री से बात कराएंगे और लोगों की मांगों को पूरा करवाएंगे। उसके बाद मास्टर ऋषिपाल ने सभी लोगों के साथ मिलकर चौधरी कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया और एक बार फिर सबकी तरफ से निवेदन किया ग्रामीणों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा करवाएं क्योंकि गांववासी जिसमें बड़ी संख्या में हमारी माताएं बहनें और बुजुर्ग कडक़ड़ाती ठण्ड में बैठे हैं और बुरी तरह परेशान हो रहे हैं वो मांग पूरी होने के बाद आराम से अपने घर में इस सर्दी के मौसम में आराम फरमा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से किसान नेता ममता भाटी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, उदयकरण, सुमित गौड़, अनिल नेताजी, रामकिशन मलिक, डॉ. राजिंदर फज्जुपुर, रोहताश चौधरी, सूरत चंदीला, श्यामसिंह सरपंच, राजबीर सरपंच सहित बड़ी संख्या में बड़ौली और प्रहलादपुर के ग्रामीण उपस्थित रहे। 29फरीदाबाद-3 कांग्रेस पार्टी किसान सेल के जिलाध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल गांव बड़ौली में घर बचाओ संघर्ष समिति के धरने में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए साथ है धरनारत संयोजक वीरपाल गुर्जर। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए और राहुल गांधी को अपना नेता मानते हुए आज नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड का चुनाव लड़ चुके बड़खल निवासी मोहसिन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका व गांधी टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया और उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया।

इन लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में मोहसिन बड़खल के अलावा नज़र मोहम्मद, आदिल, नाइम, समय सिंह, अशरफ, असलम, अमजद, प्रदीप पांडे, पूनम, मरजीना, नूरनिशा, अफसाना, सलमा, रिहाना, रुखसार, सबीला, जीना, अहसास, वसीम, जावेद, रफीक, फिरोजदीन, मुहसूम, टैरिफ , कल्लू, अयान,, फहद, तरन्नुम, ताहिरा, रहिमन, मोहब्बत, इम्तियाज, महबूब, इलियास, गिर्राज, शिव कुमार, रोहित, इरफान, शम्सुद्दीन, शमीम, खुर्शीद, शारुक, मोइन, इशान, अमान, अरमान, जुबेर, जुनैद, कबीर, फरहान, फातिमा, सबाना, आयशा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Advertisement

इस अवसर पर शामिल होने वाले साथियों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि जो सिलसिला रोजाना कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का चल रहा है उससे साफ हो रहा है कि लोगों का भाजपा से मोहभंग होता जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को रोजगार देने का काम किया वहीं मजदूर, किसान को उसका हक दिया। आज भाजपा कांग्रेस के बसाए हुए लोगों को उजाड़ने में लगी हुई है और रोजगार तो बंद ही कर दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोड़ो अभियान के तहत आज शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और आपके पार्टी में शामिल होने से सांसद राहुल गांधी, राव नरेन्द्र सिंह के हाथ मजबूत होंगे।

इस अवसर पर एसएल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, पूर्वं पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, विनोद कौशिक, मुकेश डागर, मयंक चौधरी, डॉ. सौरभ, रेनू चौहान, अशोक रावल, सुरेश बेनीवाल, अश्वनी कौशिक सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर डबवाली में ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान की शुरुआत 

Advertisement
×