Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एचटेट में बड़ा घोटाला, भाजपा सरकार पाक-साफ है तो मुख्यमंत्री सीबीआई जांच करवाएं: शेठी धनाना

जननायक जनता पार्टी की युवा विंग ने आज हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट में बड़ा घोटाला) को लेकर समस्त हरियाणा में उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। इसी कड़ी में भिवानी के लघु सचिवालय में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा युवा नेता। भिवानी हप्र। फोटो संख्या- 06 जनवरी 03 पीजेपीजी।
Advertisement

जननायक जनता पार्टी की युवा विंग ने आज हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट में बड़ा घोटाला) को लेकर समस्त हरियाणा में उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। इसी कड़ी में भिवानी के लघु सचिवालय में युवा जजपा जिलाध्यक्ष शेठी धनाना और प्रभारी ओमी राजपूत बापौडा के नेतृत्व में आज मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें एचटेट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की गई।जजपा युवा जिलाध्यक्ष शेठी धनाना और प्रभारी ओमी राजपूत बापौड़ा ने कहा कि यह गम्भीर विषय है। बोर्ड चैयरमेन के सानिध्य में यह घोटाला हुआ है। इसलिए सरकार की बिना पर्ची खर्ची के नारे पर सवालिया निशान लगना लाजमी है।

'एचटेट में बड़ा घोटाला, भाजपा सरकार में हुआ भ्रष्टाचार'

उन्होंने कहा कि उनके उपर ओपीजेएस यूनिवर्सिटी राजस्थान में भी एक मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद भी हरियाणा विघालय शिक्षा बोर्ड चैयरमेन पर उन्हें बैठाना इस बात का साफ- साफ प्रमाण है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है।उन्होंने बोर्ड चैयरमेन को सार्वजनिक मंच पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि बोर्ड चैयरमेन इस मामले पाक साफ है तो श्वेत पत्र जारी कर दे। उन्होंने कहा कि परिक्षा में अनियमितताएँ एवं संदेहास्पद परिस्थितियां सामने आई हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। इस संबंध में निम्नलिखित बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है।

Advertisement

अचानक रिकॉल क्यों किया गया?

जब एचटेट परीक्षा का परिणाम पूर्ण रूप से तैयार हो चुका था, तब उसे अचानक रिकॉल क्यों किया गया। इसके पीछे क्या कारण थे, यह आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, परीक्षा परिणाम जारी करने हेतु एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) को कार्य सौंपा गया, जबकि उक्त संस्था को इस प्रकार के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कोई पूर्व अनुभव नहीं था। कृपया स्पष्ट किया जाए कि किस आधार एवं किन मानकों पर उस पीसीयू का चयन किया गया, यह तथ्य अत्यंत चौंकाने वाला है कि प्रथम बार में परिणाम मात्र 30 दिनों में तैयार हो गया था, किंतु पुन: परिणाम तैयार करने में 110 दिन क्यों लग गए। इस अत्यधिक विलंब के लिए कौन जिम्मेदार है।

Advertisement

एचटेट में बड़ा घोटाला, सरकार का असली चेहरा आया सामने

दिग्विजय सिंह चौटाला के प्रैस सचिव राजू मेहरा ने कहा कि सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने सरकार से और बोर्ड चैयरमेन से सवाल करते हुए कहा कि यदि परिक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो भाजपा सरकार इस बात का जवाब दें कि नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जबकि इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वेबसाइट पर भी जारी नहीं किया गया।

ओपीजेएस विश्वविद्यालय में अनियमितताओं का क्या हुआ?

इन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। अत: इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर सार्वजनिक किए जाए।वर्तमान बोर्ड चेयरमैन पवन शर्मा पर पूर्व में ओपीजेएस विश्वविद्यालय में अनियमितताओं एवं बिना अनुमति पाठ्यक्रम संचालित करने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी की जा चुकी है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि हरियाणा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें इस अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया।

राज्यपाल से मांग करते हुए जजपा युवा नेताओं ने कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इस अति संवेदनशील मामले में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सरकार इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए एचटेट परीक्षा परिणाम में हुई धांधली की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से करवाई जाऐ।

जजपा युवा नेताओं ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं करवाई तो जजपा माननीय कोर्ट में याचिका दायर कर दुध का दुध और पानी का पानी करेगी। इस मौके पर शेठी धनाना युवा जिलाध्यक्ष, ओमी बापौडा युवा प्रभारी, अजमेर मुंढाल, राजू मेहरा प्रैस सचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, जयदीप ग्रेवाल, भोलू घणघस, सज्जन प्रजापत, घनश्याम गर्ग, शक्ति, रोहित सांगवान, निखिल ग्रेवाल, सुमित ढुल, शन्नी बापौडा, सोमबीर बापौडा सहित अनेक युवा उपस्थित थे।

Advertisement
×